Umesh Pal murder case मामले में STF की मेरठ और नोएडा में दबिश

उत्तर प्रदेशUmesh Pal murder case मामले में STF की मेरठ और नोएडा में...

Date:

मेरठ। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड मामले में एसटीएफ ने मेरठ और नोएडा में दबिश दी है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश में पश्चिम यूपी में एसटीएफ की दबिश जारी है। एसटीएफ उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पश्चिम यूपी में डेरा डाले हुए है।

एसटीएफ पश्चिम यूपी में अतीक अहमद के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसटीएफ मेरठ और नोएडा यूनिट को माफिया अतीक अंसारी के शूटरों और बेटे की तलाश में अब पूरी तरह से लगाया है। एसटीएफ ने 300 से अधिक मोबाइल नंबरों और उनकी बी-पार्टी के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक के शूटर बेटे असद पर यूपी पुलिस ने 2.50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दबिश दे रही है। मेरठ के भवानीनगर में माफिया अतीक के बहन की ससुराल है। जहां पर पहले माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे पनाह पाते रहे हैं। पुलिस और एसटीएफ अतीक के इन रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

माफिया अतीक अहमद के परिवार की घेराबंदी कर रही एसटीएफ

प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस और एसटीएफ लगी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उमेश पाल की हत्याकांड में अतीक का बेटा असद शामिल था। हत्याकांड में शामिल रहे अतीक अहमद के बेटे असद पर यूपी पुलिस ने 2.50 लाख का इनाम घोषित किया है। इसके बाद से असद की तलाश तेज हो गई है।

अतीक की पत्नी 25 हजारी, शूटरों पर 5 लाख का इनाम

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर यूपी पुलिस पूरा शिकंजा कस रही है। पुलिस ने अतीक की पत्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद ने शूटरों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इसके बाद से आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...