कांग्रेस ने दलित वोट बैंक पर साधा निशाना

मेरठ रीजनकांग्रेस ने दलित वोट बैंक पर साधा निशाना

Date:


कांग्रेस ने दलित वोट बैंक पर साधा निशाना

दलित उत्पीड़न को लेकर सरकार पर बरसे कांग्रेसी

मेरठ। मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस ने अब दलित वोट बैंक पर निशाना साधा है। मंगलवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोआॅर्डिनेटर और प्रदेश अध्यक्ष मेरठ जिले में पहुंचे। यहां पर दलित उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय को आॅर्डिनेटर प्रदीप नरवाल और प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस को दलितों की सच्ची हितैषी बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में दलितों पर जुल्मों की घटनाएं बढ़ी हैं। कांग्रेसी नेताओं ने जिले में पिछले दिनों दलितों के साथ हुई कई घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन भी पीड़ित परिवारों की सुनवाई नहीं कर रहा है।

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आज कांग्रेस नेताओं को यहां तक आना पड़ा। जिससे प्रदेश की सरकार में यह डर बैठे कि पीड़ित दलित अकेले नहीं बल्कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में दलित युवाओं को भी महत्वपूर्ण भागीदारी सौंपे जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित उत्पीड़न की घटनाओं को सहन नहीं करेगी और आंदोलन करेगी। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने कचहरी के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...