घर पर बनाये पनीर और नारियल के टेस्टी लड्डू!

आज हम लेकर आए हैं मीठे में पनीर और नारियल के बने लड्डू।

तो चलिए जानें क्या है नारियल और पनीर के लड्डू बनाने की रेसिपी।

नारियल और पनीर के लड्डू बनाने की सामग्री

पनीर तीन सौ ग्राम दो चम्मच नारियल का बुरादा एक कप चीनी आधा चम्मच इलायची पाउडरस मिल्क पाउडर आधा चम्मच ड्राई फ्रूट्स दो चम्मच कटे हुए देसी घी आधा चम्मच

नारियल और पनीर के लड्डू बनाने का तरीका

सबसे पहले पनीर को दरदरे टुक़ड़ों में कर लें। और किसी बर्तन में करके रख लें। एक बर्तन में घी गर्म करके मध्यम आंच में पनीर को डालकर कुछ देर तक भूने।

मिक्सर में चीनी और इलायची पाउडर को भी बारीक कर लें। भूने हुए पनीर के बर्तन में चीनी और इलायची के पाउडर को मिलाकर चार से पांच मिनट तक भूनें। गैस को बंद कर दें।

जब पनीर का मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमे ड्राईफ्रूट्स को जो बारीक कटा हुआ हो और नारियल का बुरादा मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से हाथों में देसी घी लगाकर गोल आकार देकर लड्डू बना लें। तैयार है आपका टेस्टी लड्डू जो स्वाद के साथ ही सेहत के मामले में भी नंबर वन रहेगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!