मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने मनाया श्री जन्माष्टमी का त्यौहार

मेरठ रीजनमुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने मनाया श्री जन्माष्टमी का त्यौहार

Date:


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने मनाया श्री जन्माष्टमी का त्यौहार

सबीरा खान को श्रीकृष्ण के बाल्यावस्था के रूप में सजाया

मेरठ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छीपी टैंक पर स्थित शाहीन परवेज के आवास पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज और अन्य कार्यकतार्ओं ने तीन वर्षीय सबीरा खानको श्रीकृष्ण का बाल्यावस्था का रूप देकर सजाया और श्री कृष्ण जी की बाल अवस्था की झांकी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर शाहीन परवेज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी हमारे भारतीय संस्कृति के पर्व में से एक बहुत सुंदर पर्व है। इस दिन श्री कृष्ण जी की तरह-तरह की झांकियां बनाकर यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और इस पर्व को सभी लोग सभी देशवासी मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देखा जाए तो श्री कृष्ण प्रेम का प्रतीक है। राधा कृष्ण का प्रेम एक पूजा है। प्रेम प्रकाश है, एक आलौकिक एहसास है एक उपासना है।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ पिछले 1 वर्ष से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाता आ रहा है। इस अवसर पर रेशमा फरजाना, परी ,फरहा आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...