Realme जल्द लॉन्च करेगा Realme GT Neo 5 SE, मिनटों में होगा फुल चार्ज

टेक्नोलॉजीRealme जल्द लॉन्च करेगा Realme GT Neo 5 SE, मिनटों में होगा...

Date:

टेक डेस्क। Realme अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन OnePlus ACE 2V को टक्कर देगा, ये हालही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है।

Realme GT Neo 5 SE स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 1-संचालित हो सकता है, साथ ही इसमें धमाकेदार बैटरी मिल सकती है।

Realme GT Neo 5 SE Specs

Realme GT Neo 5 SE में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ। इसमें 144HZ का रिफ्रेश रेट और इसके आगे – पीछे गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा मिलगी। साथ ही ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7+ Gen 1 द्वारा संचालित हो सकता है। इस डिवाइस में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। बैटरी की बात करे तो 00W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

Realme GT Neo 5 SE के पीछे 64MP का OIS सपोर्ट वाला कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट में 16MP, साथ ही इसमें एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

Realme GT Neo 5 SE Price India

Realme GT Neo 5 SE चार वेरिएंट में है, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कीमत 1799 युआन (21,305 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कीमत 1999 युआन (23,682 रुपये), 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज कीमत 2299 युआन (27,289 रुपये) और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज कीमत 2599 युआन (30,813 रुपये) होने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...