बनाएं आटे और गुड़ से केक!

अगर आप घर पर टेस्टी केक बनाने की सोच रहे है तो आटे और गुड़ से बना केक एक बार घर पर बनाएं। ये सभी को पसंद आएगा।

आटे और गुड़ से केक बनाने के लिए सामग्री

गेंहू का आटा एक कप, गुड़ एक कप, बेकिंग पाउडर एक कप, नमक एक चुटकी, दूध आधा कप, दही आधा कप, तेल एक चौथाई कप, वनीला एसेंस एक चम्मच।

केक बनाने की विधि

माइक्रोवेव ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर दें। या फिर कुकर की तली में नमक डालकर इसे गैस पर चढा दें। कुकर के ढक्कन से रबर को निकालकर अलग कर दें। अब एक कटोरी में दूध, दही, तेल और वनीला एसेंस को डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक दूसरे कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सारी सामग्री को मिलाकर एक पतला और स्मूद घोल तैयार कर लें। अब इस केक के बैटर में गुड़ को बारीक करके डालें। एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें तेल लगाएं।

फिर सारा बैटर इसमें पलट कर ऊपर से मनपसंद ड्राई फ्रूट्स या फिर चॉकलेट चिप्स डालें। फिर इसे पहले से तैयार ओवन या फिर कूकर में डालकर 25 से 30 मिनट तक लगातार पकाएं। फिर चेक कर देख लें कि केक तैयार हुआ है कि नहीं। अगर नहीं तो कुछ देर और रख इसे बाहर निकाल लें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!