Vi भारत की महिलाओं के लिए लाया एक्सक्लुज़िव ऑफर्स, अब Vi App पर ढूंढ सकेंगी अपनी पसंद की नौकरी

प्रेस रिलीज़Vi भारत की महिलाओं के लिए लाया एक्सक्लुज़िव ऑफर्स, अब Vi App...

Date:

  • अपना के साथ साझेदारी में महिलाओं के लिए नौकरियों की हज़ारों वैकेंसियां
  • टैली-कॉलर्स के लिए प्लेसमेन्ट गारंटीड ट्रेनिंग प्रोग्राम पर रु 5000 की छूट
  • एनगुरू के साथ साझेदारी में इंग्लिश लर्निंग कोर्स पर 50 फीसदी छूट
  • बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अंग्रेज़ी भाषा कौशल, करियर काउन्सलिंग एवं अन्य विषयों पर वेबिनार्स

मेरठ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की महत्वाकांक्षी महिलाओं को अपने सपनों की नौकरी ढूंढने में मदद करने के लिए भारत का अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी भारत के सबसे बड़े जॉब सर्च प्लेटफॉर्म अपना के साथ साझेदारी में भारत की महिलाओं के लिए नौकरियों के हज़ारांे अवसर लेकर आया है। महिलाएं वी ऐप के वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन प्लेटफॉर्म पर अध्यापक, टैलीकॉलर्स, रिसेप्शनिस्ट, हज़ारों पार्ट-टाईम एवं वर्क-फ्रॉम-होम नौकरियों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

वी के इन प्रयासों के साथ अधिक से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर पाकर कार्यबल में शामिल हो सकेंगी।

इसके अलावा वी ने अपना के साथ साझेदारी में उन सभी महिलाओं के लिए प्लेसमेन्ट-गारंटीड टेªनिंग प्रोग्राम पर रु 5000 की छूट की घोषणा भी की है, जो टैली-कॉलर्स बनना चाहती हैं।

अंग्रेज़ी भाषा में कौशल बढ़ने से एक व्यक्ति के करियर में सुधार और अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के मद्देनज़र इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वी उन महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है जो अपने अंग्रेज़ी भाषा कौशल में सुधार लाना चाहती हैं। भारत के अग्रणी इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म एनगुरू के साथ साझेदारी में वी ने इंग्लिश लर्निंग कोर्स पर भी 50 फीसदी छूट की घोषणा की है, विशेषज्ञों द्वारा संचालित इस कोर्स के द्वारा महिलाएं अनलिमिटड इंटरैक्टिव लाईव क्लासेज़ का लाभ उठा सकती हैं।

अधिक से अधिक महिलाएं कार्यबल में शामिल हो सकें और अपनी पेशेवर पहचान बना सकें, इसके लिए वी कई महत्वपूर्ण विषयों पर वेबिनार्स की एक श्रृंखला का आयोजन भी कर रहा है जैसे अपना एवं एनगुरू के साथ साझेदारी में महिलाओं के लिए करियर काउन्सलिंग और अंग्रेज़ी कैसे महिलाओं को सशक्त बना सकती है।

ये सभी ऑफर्स 7 से 14 मार्च 2023 के बीच वी ऐप (जॉब्स एण्ड एजुकेशन) पर उपलब्ध होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...