भारत में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है।
हमारे देश में और भी बहुत सी झीलें हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं। आज हम आपको भारत में स्थित खूबूसरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं…..
ये खूबसूरत झील हर मौसम में अलग-अलग नजारों के साथ बेहद ही सुंदर नजर आती है। ठंड में ये झील पूरी तरह से जम जाती है। डल झील 15 किलोमीटर के दायर में फैली हुई है।
चंद्रताल लेक चंद्र झील के नाम से भी मशहूर है। चंद्र झील का रंग नीलमणि जैसा है। इस झील की आकृति चंद्रमा के समान है और ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
पिछोला झील 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमिटर चौड़ी है। सिटी पैलेस से इस झील का सुंदर नजारा देखने लायक होता है।
पैंगोंग त्सो झील भारत की अनोखी झीलों में से एक है। लेह से इस झील तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है।
यह झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए पूरे भारत में मशहूर है। छोटी फुमदियों का नजारा इस झील को बेहद खास व आकर्षक बनाता है।