मेरठ सहित यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश का दौर

मेरठ रीजनमेरठ सहित यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश का दौर

Date:


मेरठ सहित यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश का दौर

  • 1 जून से 27 अगस्त के बीच पूर्वी प्रदेश में सामान्य से 4% अधिक बारिश हुई है
  • जबकि पश्चिमी भागों में इस दौरान 25% की कमी रही है

मेरठ सहित यूपी के कुछ जिलों में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. वेदर डिपार्टमेंट ने प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड सहित यूपी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी में कम और पश्चिमी यूपी के जिलों में ज्यादा बारिश होगी.30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.जिस तरह की वर्षा इस सप्ताह संभावित है उससे उम्मीद कर सकते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वर्षा की भरपाई हो जाएगी.

कहां-कहां बारिश के आसार?
अगले कुछ घंटों में जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है वे जिले हैं- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बहराइच, लखीमपुर और ललितपुर.

बुंदेलखंड के लिए 24 घंटे का अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को जो अनुमान जारी किया था, उसके मुताबिक बुंदेलखंड के सभी जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है. झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, हमीरपुर और आगरा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...