अजमेर घूमने जाने का प्लान है तो इन जगहों पर जरूर जाएं

आज अजमेर देश का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।

आइए जानते हैं यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं…

अजमेर शरीफ

अजमेर में स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस दरगाह में हर धर्म-समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए आते हैं।

पुष्कर

यह राजस्थान का एक विख्यात तीर्थ स्थान है, जहां ब्रह्मा जी का मंदिर है। कहते हैं कि पूरे देश में यह ब्रह्माजी का इकलौता मंदिर है। इसके अलावा पुष्कर झील भी देशभर में मशहूर है।

तारागढ़ किला

यह किला अरावली पर्वत पर स्थित है। पहाड़ी की खड़ी ढलान पर बने इस किले में प्रवेश करने के लिए तीन विशाल द्वार बनाए गए हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!