एसीएमओ हुए कोरोना पाॅजिटिव, ऑफिस छोड़कर भागे कर्मचारी

मेरठ रीजनएसीएमओ हुए कोरोना पाॅजिटिव, ऑफिस छोड़कर भागे कर्मचारी

Date:


एसीएमओ हुए कोरोना पाॅजिटिव, ऑफिस छोड़कर भागे कर्मचारी

मेरठ। जिन स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना से मुकाबला करने की प्रमुख जिम्मेदारी है और जिन्हें कोरोना योद्धा भी कहा जाता है वही स्वास्थ्यकर्मी एसीएमओ को कोरोना पाॅजिटिव आने की सूचना मिलते ही कार्यालय छोड़ कर भाग निकले। खाली कार्यालय में सीएमओ डा.राजकुमार अकेले बैठे रह गये।

हुआ यूं कि मेरठ में एमसीएमओ प्रोटोकाल डा. एसएस चौधरी कोविड डयूटी कर रहे हैं। सोमवार सुबह उन्हें बुखार होने पर सीएमओ डा. राजकुमार ने उनकी एंटीजन जांच कराई, जिसमें वह कोरोना पाजिटिव पाए गये। कर्मचारियों में गुपचुप वार्ताएं चलती रहीं और देखते ही देखते कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर चले गये।

सीएमओ डा.राजकुमार अकेले ही कार्यालय में बैठे दिखाई दिये। ऐसे हालात में एमओवाईसी की मीटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी। बताया गया कि डा. एसएस चैधरी आनंद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अब कार्यालय को 24 घंटे पर बंद रखकर सैनिटाइज कराया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...