जिसमें लोन लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ब्याज दर में छूट का ऐलान किया है।
ये छूट ग्राहकों को एक स्पेशल ऑफर के तहत दी जाएगी। यह केवल सीमित अवधि के लिए है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, इस स्पेशल ऑफर के तहत होम लोन ब्याज दरों में 0.40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
इस कारण होम लोन की शुरुआत ब्याज दर 8.50 प्रतिशत पर आ गई है।
इसी के साथ बैंक की ओर से MSME लोन की शुरुआती ब्याज दर को घटाकर 8.40 प्रतिशत किया गया है।
बैंक ने कहा है कि इस ऑफर का लाभ ग्राहक 31 मार्च,2023 तक उठा सकते हैं।
बाजार में लोन की मांग के चलते मौजूदा समय में बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर लेकर आ रहे हैं।
माना जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा का ऑफर प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर उतारा गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने दावा किया है कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लोन पर दी जाने वाली ब्याज बाजार में किसी और बैंक के मुकाबले सबसे कम है।
इसमें ग्राहकों को ब्याज में छूट के साथ होम लोन पर 100 प्रतिशत और MSME पर 50 प्रतिशत प्रोसेसिंग चार्ज माफ किया जाएगा।