Taliban-अलकायदा की राह पर चल रही है भाजपा, संजय राउत का बड़ा आरोप

पॉलिटिक्सTaliban-अलकायदा की राह पर चल रही है भाजपा, संजय राउत का बड़ा...

Date:

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है, ED और CBI की हालिया कार्रवाई को लेकर संजय राउत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अलकायदा-तालिबान की राह पर चल रही है। उन्होंने कहा कि अलकायदा-तालिबान अपने विरोधियों से बन्दूक के बल पर निपटती है जबकि भाजपा ED और सीबीआई को अपना हथियार बनाती है.

ED -CBI के छापों से डराने की कोशिश

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार जिस तरह से अपने विरोधियों के खिलाफ ED -CBI के छापे डलवाकर कर डराने की कोशिश करती है वो फासीवाद है। बता दें कि आज बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई टीम ने रेड डाली है, वहीँ AAP नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी ताज़ा मामला है जिन्हें अब 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अभी एक दिन पहले ही नौ विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।

मोदी के इशारों पर हो रहा सब

संजय राउत ने कहा कि वैसे तो पीएम मोदी को पत्र लिखने की जरूरत नहीं थी क्योंकि उन्हें पहले से ही इस सब की जानकारी थी। राउत ने कहा यह सब उनके ही इशारों पर हो रहा है. पत्र में आरोप लगाया गया था विपक्ष के नेताओं के खिलाफ मामलों को दर्ज करने या गिरफ्तार करने का समय चुनावों के आसपास ही क्यों होता है, इससे स्पष्ट है कि ये सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और BRS प्रमुख के चंद्रशेखर राव, फारूक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के नाम शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...