नकली विग का कमाल, 42 साल का अधेड़ बना 25 साल का जवान

मेरठ रीजननकली विग का कमाल, 42 साल का अधेड़ बना 25 साल का...

Date:


नकली विग का कमाल, 42 साल का अधेड़ बना 25 साल का जवान

  • नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर अगवा कर ले गया अब्दुल्ला
  • अपहर्त किशोरी बरामद, अपहरण, बलात्कार और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मेरठ। विग लगाओ, जवान बन जाओ, यह तो हमने कई बार सुना है और हाल ही में आयी फिल्म बाला में देखा भी है। मगर जब एक 42 वर्ष आयु के अधेड़, गंजे आदमी को विग लगाकर 25 साल का जवान बनते देखा तो पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। 4 शादी कर चार बच्चों का पिता बन चुके अब्दुल्ला ने इसी विग के सहारे जवान बनकर पांचवी शादी करने की तैयारी कर ली थी।

अपहरण के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया तो विग का करिश्मा सामने आया। वहीं इस मामले में लव जेहाद का एंगल भी सामने आ रहा है। क्योंकि अब्दुल्ला अमन बनकर नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था।

दिलफेंक मिजाज रखने वाले अब्दुल्ला ने चार शादियां की थी और उसके चार बच्चे भी थे। अब्दुल्ला की उम्र भले ही ढल चुकी हो मगर उसका दिल अभी भी जवान था। जवानी के लिये मचलते दिल के कारण आशिक मिजाज अब्दुल्ला ने उम्र की शर्म का चोला उतार कर सिर पर विग पहन ली। गंजा सिर ढक गया तो अब्दुल्ला जवान दिखने लगा।

इसी जवान लुक का इस्तेमाल कर उसने नाबालिग लड़कियों को फंसाना शुरू कर दिया। शातिर अब्दुल्ला ने अपने लुक के साथ अपना नाम भी बदल कर अमन रख लिया। अब्दुल्ला नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा कर अगवा कर लेता था।

अब्दुल्ला 3 सितंबर को कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिजनों ने अपरहण का मामला दर्ज कराया था। 13 दिन बाद अब्दुल्ला तक पहुंची पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। अब्दुल्ला ने किशोरी को गंगानगर के इलाके में रखा हुआ था।

अब्दुल्ला ने पूछताछ में बताया कि वह नकली बाल अपनी जेब में रखता था। जवान लड़कियों के सामने आने से पहले वह सिर पर विग जमा कर जवान बन जाता था। घर जाने से पहले वह विग उतार कर जिम्मेदार पिता की भूमिका निभाता था। पुलिस ने अब्दुल्ला के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। और मामले सामने आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस अब्दुल्ला से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र से किशोरी के अपहरण का मामला सामने आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर तत्परता से जांच की। नतीजन पुलिस ने बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related