और भी धर्मेन्द्र सिंह हैं जांच के रडार पर

मेरठ रीजनऔर भी धर्मेन्द्र सिंह हैं जांच के रडार पर

Date:


और भी धर्मेन्द्र सिंह हैं जांच के रडार पर

  • हस्तिनापुर एसओ धर्मेंद्र सिंह की तरह और भी अधिकारी जी रहे आलीशान जिंदगी
  • प्रयागराज में एसओ रहे दारोगा अरविंद कुमार त्रिवेदी के खिलाफ भी हुआ मुकदमा
  • धर्मेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार त्रिवेदी पर कार्रवाई के बाद उन पर भी मंडरा रहा खतरा

सुनील सिंह

न्यूज डेस्क। हस्तिनापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की तरह उत्तर प्रदेश के अनेक पुलिस अधिकारी शानों-शौकत की जिंदगी बसर कर रहे हैं। इन अधिकारियों की आलीशान जिंदगी के बारे में आम आदमी से लेकर विभाग तक के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मगर मामला पुलिस के अधिकारी का होने के चलते कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता। लेकिन हस्तिनापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के बाद प्रयागराज में पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिवेदी पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा कायम होने के बाद मलाईदार पोस्ट पर रहकर अच्छी कमाई करने वाले पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चाएं हैैं कि योगी सरकार में अधिकारियों की संपति की गुपचुप जांच कराई जा रही है। ऐसे में और भी अधिकारियों के नाम सामने आने और उनपर कार्रवाई करने की संभावना बन रही है। और इसी बात ने मोटी कमाई करने वाले पुलिस अधिकारियों की रातो की नींद और दिन का चैन चुरा लिया है।

हाल ही में हस्तिापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद सिंह द्वारा दो बीघे में बनवाया गया आलीशान फार्म हाउस उनकी ही नौकरी के लिये जंजाल बन गया। वन सेंचुरी की जमीन पर बनाये इस फार्म हाउस के चर्चित मामले को लेकर एसएसपी मेरठ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। धर्मेंन्द्र सिंह के मेडिकल क्षेत्र स्थित मकान पर विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी भी पकड़ी थी। यह मामला प्रदेश भर में चर्चाओं में था कि प्रयागराज में भी पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया। प्रयागराज के घूरपुर थाने में एसओ रहे दारोगा अरविंद कुमार त्रिवेदी अपने खिलाफ चल रही जांच में 50 लाख रूपये की चल-अचल संपति का हिसाब नहीं दे पाये। गौरतलब है कि अरविंद कुमार त्रिवेदी की दस साल में कुल कमाई 53 लाख थी। ऐसे में एंटी करप्शन विभाग ने आय से अधिक संपति के आधार पर एसओ के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया।

इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से प्रदेश भर के मोटी कमाई करने वाले पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मलाईदार जगहों पर तैनात इन पुलिस अधिकारियों ने अपनी पोस्ट और प्रभाव का जमकर फायदा उठाया है। कई पुलिस अधिकारी तो पहले से ही शानो-शौकत की जिंदगी गुजारने के लिये चर्चाओं में रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारी होने के कारण आमजन उनके खिलाफ शिकायत करने से डरता रहा और उनका विभाग उन्हें अपना आदमी समझ कर बख्शता रहा। मगर इन अधिकारियों पर की गयी कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार के सख्त रूख के बीच चल रहे चर्चाओं के दौर ने मोटी कमाई करने वाले अधिकारियों की रातों की नींद और दिन का चैन चुरा लिया है। सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों को भी अपने खिलाफ कार्रवाई होने का डर सता रहा है। चर्चाएं हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का ऐलान कर सत्तासीन हुई योगी सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ गोपनीय जांच करा रही है। माना जा रहा है कि अभी अनेक पुलिस अधिकारियों का नंबर आना और उनपर कार्रवाई होना बाकी है। योगी सरकार भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अपनी भ्रष्टाचार मुक्त छवि को बनाये रखना चाहती है। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी तो छुट्टी लेकर अपनी संपति और पैसे को मैनेज करने में जुट गये हैं। ताकि वक्त आने पर वह खुद को पाक-साफ साबित कर सकें। मगर उनके खातों और गतिविधियों पर लंबे समय से निगाह रखे हुए अधिकारियों से उनका बच पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...