साॅफ्टवेयर से खिला रहे थे आईपीएल मैचों पर सट्टा

मेरठ रीजनसाॅफ्टवेयर से खिला रहे थे आईपीएल मैचों पर सट्टा

Date:


साॅफ्टवेयर से खिला रहे थे आईपीएल मैचों पर सट्टा

  • बिजनेस बाइट्स की खबर निकली सच, सट्टेबाज कर रहे टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक फैला था सट्टेबाजों का जाल
  • मेरठ में सर्विलांस टीम ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। आपकी वेबसाइट बिजनेस बाइट्स ने इस साल के आईपीएल मैचों की शुरूआत में ही आपको बताया था कि इस बार सट्टेबाज मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने की बजाये टेक्नोलाॅजी का प्रयोग कर रहे हैं। हमारी बात सच साबित हुई और मेरठ पुलिस ने सट्टेबाजों का गिरोह पकड़ा है जो एक साॅफ्टवेयर के जरिये पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई तक सट्टा खिलवा रहा सट्टेबाज पैसे का लेन-देन भी ऑनलाइन ही करते थे। मेरठ पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन, लैपटाॅप आदि बरामद किया है।

ये भी पढ़े : सट्टेबाजोें की इंटरनेट स्विंग से सर्विलांस टीम ढेर

मेरठ के एसएसपी अजय साहनी की सूचना पर सर्विलांस सेल ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित होटल सिल्वर पर्ल पर छापा मारकर सट्टेबाजों का गिरोह पकड़ा। इस गिरोह में सिल्वर पर्ल का मैनेजर भी शामिल था। गिरोह के सरगना राम पुत्र अशोक ने पूछताछ में बताया कि उसने बंटी नामक बुकी से 10 हजार रूपये में एक साॅफ्टवेयर खरीदा था। ढाई हजार रूपये में बुकिंग की लाइन लेकर उसने मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, बिजनौर, बड़ौत, हापुड़ सहित मुंबई के सट्टेबाजों तक से संपर्क साधा और उनके माध्यम से सट्टा संचालित किया। सट्टेबाजी का यह काला कारोबार पूर्ण रूप से ऑनलाइन ही संचालित किया जा रहा था।

सट्टा लगाने से लेकर पेमेंट का लेन-देन भी ऑनलाइन ही किया जा रहा था। यह काम साॅफ्टवेयर के जरिये किये जाने के कारण उनका पकड़ में आना मुश्किल था। मगर मुखबिर की सूचना पर एसएसपी ने छापा डलवाया तो आरोपी पकड़ में आ गये। अभियुक्तों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटाॅप एक रजिस्टर व अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में राम पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नंबर 354 सदर दाल मंडी थाना सदर बाजार मेरठ, हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र रामप्रसाद निवासी मकान नंबर 12 मोहल्ला चूड़ी बाजार थाना सदर बाजार, आशीष उर्फ गोलू पुत्र पवन गोयल निवासी मकान नंबर 221 सदर दाल मंडी थाना सदर बाजार मेरठ, मिक्की उर्फ परमजीत पुत्र बलजीत सिंह निवासी मकान नंबर 138 मोहल्ला शर्मा नगर थाना सिविल लाइन मेरठ, सुमित कुमार लाल पुत्र सुशील कुमार लाल निवासी मकान नंबर 11 लाल पार्क काॅलोनी गंगा नगर मेरठ को गिरफ्तार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...