अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो इसका सूप एक बार जरूर बनाएं।
ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, साथ ही ये ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पेट के मरीजों के लिए काफी पौष्टिक माना जाता है।
लौकी, 1 चम्मच देसी घी, आधा चम्मच जीरा, 1 चुटकी कुटी काली मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा हरी धनिया की पत्ती, और नमक स्वादानुसार।
पहले लौकी को छील ले, लेकिन ध्यान रहे ताजी और छोटे आकार की लौकी ले जो मुलायम हो और जिसमे बीज कम हो। अब लौकी के टुकड़े काट लें, फिर कड़ाही को गैस पर रखे और उसमे एक चम्मच देसी घी डाल कर जीरा चटकाएं। फिर इसमें कटी हुई लौकी को कड़ाही में डालकर भूनें। अच्छे से भूनने के बाद ढंककर पकाएं।
जब पक जाए तो इसे अच्छी तरह से मैश कर स्वादानुसार नमक डाल दें। गाढ़ा सूप पीना चाहते हैं तो इसे ऐसे ही रहने दें वरना छन्नी की मदद से छानकर सूप को पतला कर लें। जब इसे परोसे तब इसमें कुटी हुई काली मिर्च और अदरक के टुकड़े डाल दें। बस आप इसके मजे ले।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!