Congress Adhiveshan Raipur: लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष को साथ लेकर चलने का संकल्प

नेशनलCongress Adhiveshan Raipur: लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष को साथ लेकर चलने...

Date:

रायपुर। रायपुर में कांग्रेस ने अपने 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर साफ कर दी है। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ‘राजनीतिक मामलों पर संकल्प’ में इस साल कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की झलक साफ दिखाई दी है।


एनडीए का मुकाबला एकजुटता के साथ

कांग्रेस ने साफ किया कि वह महात्मा गांधी की अंतिम प्रार्थना को अपना ध्येय मानकर पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने राजनीतिक संकल्प में विपक्ष को साथ रखने का इशारा किया। जो धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी ताकतों की एकता, कांग्रेस पार्टी के भविष्य की पहचान होगी। आम वैचारिक आधार पर एनडीए का मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष की जरूरत पर बल दिया।


नीतीश कुमार ने कांग्रेस से किया आग्रह

दूसरी तरफ लम्बे समय से बिखरे विपक्ष को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी बाज महारैली रैली में कांग्रेस पार्टी से आग्रह करते हुए कहा कि हम लोग तो कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं, जल्द से फैसला कर लीजिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related