कोरेाना संक्रमितों को भोजन सेवा प्रदान करेगा आईआईएमटी विश्वविद्यालय

मेरठ रीजनकोरेाना संक्रमितों को भोजन सेवा प्रदान करेगा आईआईएमटी विश्वविद्यालय

Date:


कोरेाना संक्रमितों को भोजन सेवा प्रदान करेगा आईआईएमटी विश्वविद्यालय

  • आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने सामाजिक सरोकार के तहत संक्रमितों के घर शुद्ध सात्विक भोजन पहुंचाने का जिम्मा लिया
  • यदि घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हों तो उनके विषय में दें जानकारी, आईआईएमटी विश्वविद्यालय करेगा सहायता

मेरठ। मेरठ महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनेक परिवार ऐसे हैं जो कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं। कोरोना संक्रमितों और उनके परिवार को अब भोजन के संकट का सामना भी करना पड़ रहा है।

ऐसे में आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने सामाजिक सरोकार के तहत कोविड-19 पाॅजिटिव या होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध सात्विक भोजन किसी भी घर तक दोपहर 1.00 बजे एवं शाम 7.30 बजे तक बनवाकर पहुंचाने का जिम्मा लिया गया है ।

अतः आपके आसपास कोई भी परिवार जो इस बीमारी से ग्रसित हो एवं घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हों उनके बारे में हमें सूचित करें। ताकि उनको आईआईएमटी विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे इस सेवा कार्य का पूर्णः लाभ प्राप्त हो। कोविड-19 संक्रमण काल में किसी भी जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन को कोई कष्ट न हो। हमारी सेवा एवं सभी की शुभकामना से मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सके ।
भोजन बुकिंग का समय
दोपहर का भोजन- 10 बजे तक
शाम का भोजन- दोपहर 3 बजे तक
सम्पर्क सूत्र
योगेश मोहन गुप्ता, चेयरमैन, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ
9456665666

कृपया इस खबर को हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाये। वर्तमान में यह सुविधा केवल आईआईएमटी विश्वविद्यालय द्वारा पूरे मेरठ में उपलब्ध कराई जा रही है।

नोट- यह भोजन सेवा पूर्णतया निःशुल्क है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related