मेहंदी का रंग गहरा करने के कुछ आसान घरेलू उपाय

मेहंदी का चढ़ा हुआ यह रंग महिला की ख़ूबसूरती को तो बढाता ही है और इसी के साथ यह मानना है कि उनके और उनके पार्टनर के बीच प्यार के रंग को भी दर्शाता हैं।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे मेहंदी का रंग हाथों पर अच्छा चढ़े। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

मेहंदी लगाने से पहले हाथों और पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें। जब सारे डस्ट के पार्ट और गंदगी हट जाती है तो मेहंदी अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाती है।

मेहंदी को 10 से 12 घंटे तक लगाए रहने से इसका रंग डार्क हो जाता है। आप मेहंदी रात में लगाकर सो सकती हैं और इसे अगली सुबह छुड़ाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

मेहंदी लग जाने के बाद इस पर चीनी, नींबू का घोल लगाएं। इसके लिए थोड़ा सा पानी उबालकर इसमें चीनी और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं।

एक पैन पर लौंग गर्म करके इसकी भाप भी ले सकती हैं इससे आपकी मेहंदी का रंग और डार्क होगा।

मेहंदी साबुन से न छुड़ाएं नहीं तो इसका रंग हल्का हो सकता है। बेहतर होगा इसे चम्मच या चाकू से छुटाएं।

मेहंदी को नैचरल तरीके से सूखने दें। हीटर और ब्लो ड्रायर से मेहंदी न छुड़ाएं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !