चिली गार्लिक नूडल्स सबसे लोकप्रिय भारतीय-चीनी व्यंजनों में से एक है. यह डिश बहुत ही आसानी से घर पर भी बनाई जा सकती है.
तो आइए जानते हैं चिली गार्लिक नूडल्स को घर पर बनाने का आसान तरीका क्या है…
सबसे पहले एक चुटकी नमक डालकार एक गहरे पैन में पानी उबालें. इसमें सादा नूडल्स मिलाएं और इन्हें एक साथ चिपकने से बचाने के लिए बीच-बीच में हिलाते रहें. एक बार पकने के बाद उन्हें छान लें और एक तरफ रख दें.
6-7 सूखी लाल मिर्च और लहसुन की 5 लौंग लें और उन्हें एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए कुछ नमक और छोड़े पानी के साथ पीस लें. इसे अलग रख दें. एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच चिली ऑयल और कटा हुआ प्याज, फ्रेंच बीन्स और गाजर डालें. सब्जियों को नरम करने के लिए इसे 4 मिनट तक पकने दें. सब्जियों को तेज गर्मी पर भूनें.
अब थोड़ा नमक और व्हाइट पेपर (White Pepper) डालें. 2 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस, आधा टीस्पून सिरका और 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और तेज आंच पर पकाएं. इसके बाद लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें और पेस्ट के कच्चेपन को दूर करने के लिए इसे पकाएं. नूडल्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं. कटे हुए हरे प्याज से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें.
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !