Meerut Covid-19 Update : ब्रिटेन से लौटी एक और युवती पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप

मेरठ रीजनMeerut Covid-19 Update : ब्रिटेन से लौटी एक और युवती पाॅजिटिव मिलने...

Date:


Meerut Covid-19 Update : ब्रिटेन से लौटी एक और युवती पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप

युवती के संपर्क में आए भाई में भी संक्रमण की पुष्टि
मेडिकल काॅलेज में इंटरनेशनल ट्रेवलर वार्ड तैयार

मेरठ। ब्रिटेन से लौटी एक और युवती के कोरोना संक्रमित पाये जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं युवती के संपर्क में आया उसका भाई भी संक्रमण का शिकार हो गया। इन कोरोना संक्रमितों के क्षेत्र को सील कर मरीजों को आईसोलेट कर दिया गया है।

वहीं ब्रिटेन में मिले नये कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिये सैंपल पुणे लैब में भेजे गये हैं। विदेश से आने वाले मरीजों के प्रति अतिरिक्त सर्तकर्ता बरतते हुए मेरठ के मेडिकल काॅलेज में इंटरनेशनल ट्रेवलर वार्ड तैयार किया गया है।

ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद विदेश से आये लोगों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में विदेश से लौटे लोगों की जांच कराये जाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में ब्रिटेन से लौटी युवती की जांच में उसे कोरोना संक्रमित पाया गया।

वहीं उसके भाई में भी कोरोना संक्रमण मिला है। डीएमओ डा. प्रशांत ने बताया कि निर्देशों के तहत ब्रिटेन से आने वाले लोगो की कोरोना जांच की जा रही है। उनके पाॅििजटिव पाये जाने के बाद क्षेत्र को सील कर उनके घर के बाहर आईसोलेशन व क्वारंटीइन का पोस्टर चिपकाया गया है।

उनके संपर्क में आने वाले और आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। अब तक 11 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने की संभावनाओं के मद्देनजर उनके सैंपल पुणे लैब भेजे गये हैं।

विदेश से लौटे 12 लापता लोगों ने बढ़ाई चिंता

यूके से आने वाले 84 लोगों में से 32 की जांच की जा चुकी है। लेकिन इनमें से 12 लोग अब भी लापता हैं जिनको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। डा. प्रशांत ने बताया कि नाम-पता गलत दर्ज होने और लोगों द्वारा जांच से बचने के कारण इन लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अपील की है कि विदेश से लौटे लोग खुद सामने आकर जांच करायें ताकि इस संक्रमण कोे फैलने से रोका जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...