पीरियड्स रुके तो हो सकते है कई कारण

भले ही महिलाओं को पीरियड्स आने पर कितनी ही समस्या क्यों ना होती हो लेकिन पीरियड्स ना आने पर उनकी टेंशन कई गुना बढ़ जाती है.

हालांकि पीरियड्स मिस होने की पहली वजह जो दिमाग में आती है, वह है प्रेग्नेंसी.

लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार पीरियड्स सिर्फ प्रेग्नेंसी के कारण ही मिस हो रहे है .

पिल्स लेना

अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियों की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं. अगर आप एक्सटेंडेड साइकल बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो आपके पीरियड्स डीले हो सकते हैं.

तनाव

अगर आप किसी वजह से हद से ज्यादा स्ट्रेस का सामना कर रही हैं तो इसका आपके हॉर्मोन्स पर बुरा असर पड़ता है जिसकी वजह से 2 एमसी साइकल के बीच का गैप बढ़ जाता है.

पीसीओडी या पीसीओएस

लड़कियां या महिलाएं जिन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी) की दिक्कत होती है उनमें अडिशनल फॉलिकल्स बन जाते हैं जिस वजह से पीरियड्स का नॉर्मल प्रोसेस लंबा हो जाता है

डायबिटीज या थायरॉइड

पीरियड्स न आने या देर से आने की वजह डायबीटीज या थायरॉइड की बीमारी भी हो सकती है. थायरॉइड की वजह से आपका पीरियड्स बेहद हल्का, हद से ज्यादा या फिर अनियमित, कुछ भी हो सकता है.

बढ़ती उम्र

अगर आपकी उम्र 45 साल से कम है और आपका पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाता है तो इसका मतलब है कि आप समय से पहले मेनॉपॉज या फिर प्रीमच्योर ओवेरियन फेलियर का सामना कर रही हैं.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !