घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरूआत

मेरठ रीजनघने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरूआत

Date:


घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरूआत

वेस्ट यूपी के जिलों में छायी रही कोहरे की चादर
सहारनपुर में शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा, कंपकपाए लोग

मेरठ। आज नये साल के पहले दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण 5 फीट आगे का देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। सुुबह दस बजे तक कोहरे की चादर ने वेस्ट यूपी के मेरठ और आसपास के जिलों को अपने आगोश में लिये रखा।

घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरूआत

अपने कार्यालय जाने वाले लोग कंपकपाते हुए घरों से निकले। दोपहर के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो थोड़ी राहत मिली। लेकिन बैठ कर काम करने वालों को ठंड का अहसार पूरी तरह से होता रहा।

वेस्ट यूपी में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप लोगों को बेहाल किये हुए है। पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद वहां से टकराकर बर्फीली हवा उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। आज सुबह भी वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण वाहनों को लाइट जलाने के बावजूद दूर का दिखाई नहीं दे रहा था।

घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरूआत

ऐसे में वाहन सड़क पर धीमी गति से चलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और आज मेरठ महानगर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

मसूरी से भी ठंडा रहा सहारनपुर

साल 2020 के अंतिम दिन सहारनपुर का तापमान मसूरी से भी नीचे चला गया। शून्य पर पहुंचे पारे से सहारनपुर में पाले का प्रकोप बढ़ गया। आंकड़ों के अनुसार इस दशक में चैथी बार सहारनपुर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है वहीं 4 से 6 जनवरी के बीच उत्तरांचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी जिलों ओर सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक कंपकपाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related