अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान ले दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में।
ग्रीस के सेंटोरिनी में आपका चारों ओर प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ बालकनी से डूबते हुए सूरज को देखना काफी रोमांटिक एक्सपीरियंस है।
यहां की हवा में ही आप रोमांस को महसूस कर सकेंगे। बीच से लेकर ऐतिहासिक जगहों को आप अपने पार्टनर के साथ काफी एंजॉय करेंगे। रात में बीच पर रोमांटिक डिनर आपको और स्पेशल फील करवाएगा।
इटली के फ्लोरेन्स में Piazzale Michelangelo से डूबते हुए सूरज को देखने से ज्यादा खूबसूरत और रोमांटिक शायद ही कुछ हो। इटली के इस शहर की खूबसूरती और वहां के लजीज व्यंजन को एंजॉय करने के बाद आप शाम को सनसेट की खूबसूरती को देख सकते हैं।
जापान का क्योतो भी रोमांटिक वकेशन के लिए बेहतरीन है। अन्य टूरिस्ट प्लेसेस के साथ ही आप चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती को निहारते हुए बोट राइड ले सकते हैं।
पेरिस दुनिया के इस सबसे रोमांटिक शहर में से एक है, इसके बारे में ज्यादा कुछ कहने की शयद ही जरूरत हो। आप अपने पार्टनर के साथ कई जगह घूम सकते हैं और खाने का मजा ले सकते है।