IIMT Life Line Hospital ने मनाई पाॅचवीं वर्षगॉंठ

मेरठ रीजनIIMT Life Line Hospital ने मनाई पाॅचवीं वर्षगॉंठ

Date:


IIMT Life Line Hospital  ने मनाई पाॅचवीं वर्षगॉंठ

मेरठ। आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल ( IIMT Life Line Hospital) की पाॅचवींवर्षगॉंठ का समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। आईआईएमटी समूह (IIMT Group) के वाइस चेयरमैन श्री अभिनव अग्रवाल ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।

प्रो चांसलर ने सभी स्टाॅफ को हाॅस्पिटल की पाॅचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुबारकवाद दी और हाॅस्पिटल के साथ शुरू से ही अपनी सेवा देते आ रहे स्टाॅफ को सम्मानित किया उन्होंने सभी स्टाॅफ को हाॅस्पिटल का नाम को और नई ऊॅचाइयों पर ले जाने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी डाॅक्टरो ने हाॅस्पिटल के अपने अनुभवों को सभी हाॅस्पिटल स्टाॅफ से साझा किया।

इस अवसर पर प्रो चांसलर श्री अभिनव अग्रवाल, डाॅ0 अधीर कुमार पाण्डे़ (फिजिशियन) , डाॅ0 अनिल तनेजा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डाॅ0 जगदीप सिघंल (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ), डाॅ0 धनवीर सिंह (फिजिशियन), डाॅ0 राहुल शर्मा (लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन), डाॅ0 अलोक शर्मा (आयुर्वेद विशेषज्ञ), डाॅ0 विभा निमेष (रेडियोलाॅजिस्ट) एवं मुख्य प्रबन्धक डाॅ0 परमजीत रावत, आदि उपस्थित रहे।

वर्षगांठ पर निःशुल्क परामर्श शिविर का होगा आयोजन
IIMT Life Line Hospital ने अपनी पाॅचवी वर्षगॉंठ के उपलक्ष्य में आम जनता के लिए दिनांक 07 फरवरी 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, लैप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जन, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल की जाॅच मुफ्त करायी जायेगी ।

शिविर में आये सभी मरीजों को जाॅचो पर 50 प्रतिशत एवं ओपरेशन पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी ।

हाॅस्पिटल के पाॅच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हाॅस्पिटल की ओर से मेडिकल कैम्प के माध्यम जाॅचों पर भारी छूट भी दिया जा रहा है जैसे 6000/-रूपये की जाॅचे मात्र 500/-रूपये में एवं 1000/-रूपये की जाॅचे मात्र 150/-रूपये में इत्यादि ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related