निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में किया 175 मरीजों का उपचार

मेरठ रीजननिःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में किया 175 मरीजों का उपचार

Date:


निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में किया 175 मरीजों का उपचार

आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय द्वारा शिविर का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय के द्वारा कौशल विकास केंद्र, के ब्लाॅक, गंगानगर में आज एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वायु संबंधी रोग, गठिया, उदर रोग, त्वचा रोग एवं स्त्री रोगों का उपचार चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया।

शिविर में रोगों से बचाव की जानकारी देते हुए डा.एसके तंवर ने बताया कि गिलोय अमृत समान के समान औषधि है जो रोगों से बचाव के लिये सर्वोतम है। गिलोय का सेवन समय-समय पर होने वाले ज्वर जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, कोरोना आदि से बचाव के लिये अति उपयोगी है। इसे चूर्ण, काढ़ा, गोली एवं आसव अरिस्ट के रूप में सेवन किया जा सकता है। डा.ऋतु ने स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नियंत्रित दिनचर्या और मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना उत्तम स्वास्थ के लिये सर्वोत्तम उपाय है।

शिविर का उद्घाटन कौशल विकास केंद्र के स्वामी श्री सतराज एवं प्रधानाचार्या डा. राकेश पंवार के द्वारा किया गया। शिविर में डा.एसपी सिंह, डा.निशा राणा, डा.ऋतु, डा.एसके तंवर, चन्द्रप्रकाश, डा. रिदम, शेखर, अमरपाल, सुमित, प्रवीन कुमार व दया प्रकाश का सहयोग रहा। शिविर में 175 मरीजों का उपचार किया गया तथा योग एवं पंचकर्म के द्वारा स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related