इन महंगी चीजों के मालिक हैं विराट कोहली!

विराट कोहली बेहतरीन लग्जरी लाइफ जीते हैं, दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार चीजें विराट कोहली के पास मौजूद हैं.

विराट कोहली दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं. आइए एक नजर डालते हैं कोहली की आलीशान चीजों की लिस्ट पर

घड़ि

विराट कोहली को स्टाइलिश और महंगी घड़ियां पहनने का बहुत शौक है, इसी कारण से उनके पास एक से बढ़कर एक अलग-अलग ब्रांड की घड़ियों का पूरा कलेक्शन मौजूद है.

फ्लाइंग स्पर कार

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक विराट कोहली बेंटले फ्लाइंग स्पर कार के मालिक हैं. इस सेडान कार की कीमत लगभग 3.97 करोड़ है.

मुंबई में 34 करोड़ रुपये का घर

विराट कोहली के पास मुंबई के वर्ली में एक आलीशान फ्लैट है.  इस अपार्टमेंट से पूरा मुंबई शहर और अरब सागर साफ दिखाई देता है. इसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है.

80 करोड़ का बंगला

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का हरियाणा के गुरुग्राम में एक शानदार बंगला है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले की कीमत 80 करोड़ रुपये है.

85 हजार का वॉलेट

विराट कोहली की सबसे कीमती चीजों में उनका वॉलेट भी शामिल है. उनके पास लोएस मोयितोंजी के ब्रांड का पर्स है, जिसकी कीमत 85 हजार रुपए है.

प्राइवेट जेट

विराट कोहली के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत 125 करोड़ रुपये है. इस जेट का इस्तेमाल कोहली अपनी पत्नी को घुमाने के लिए करते हैं.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !