फ्रेशर पार्टी से किया नवागंतुक छात्रों का स्वागत

मेरठ रीजनफ्रेशर पार्टी से किया नवागंतुक छात्रों का स्वागत

Date:


फ्रेशर पार्टी से किया नवागंतुक छात्रों का स्वागत

आईआईएमटी के स्कूल ऑफ लाइफ सांइस एंड टेक्नोलाॅजी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में स्कूल ऑफ लाइफ सांइस एंड टेक्नोलाॅजी में पुरातन छात्रों के द्वारा नवागंतुक छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर संकाय के डीन डाॅ॰ नवनीत शर्मा, विभागध्यक्ष डाॅ॰ सुरभि सिंघल एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा किया गया।

डीन डाॅ॰ नवनीत शर्मा ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया तथा उनका आईआईएमटी परिवार का हिस्सा बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर नवागंतुक छात्रों ने अपना परिचय देते हुए अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पुरातन छात्रों की और से नए छात्रों को मिस्टर एंड मिस फ्रेशर तथा मिस्टर एंड मिस पर्सनालिटी के खिताब से सम्मानित किया गया। सिमरन, नेहा, आकांक्षा, माधव, युवराज, उत्सव, अंकिता, शुभम, रितिका, सचिन आदि को पुरस्कार वितरण डाॅ॰ संगीता शर्मा, डाॅ॰ आलोक, वत्सला तोमर, डाॅ॰ यासिर, दिपाली अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अलीजा, शुभम, विशाखा और दीपक ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकगण पूजा एवं स्वाति, का योगदान रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related