गौतम अडानी अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से बाहर, कौन है पहले नंबर पर?

गौतम अडानी के लिए साल 2023 काफी मुश्किलों भरा साबित हो रहा है।

अब गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 तो छोड़िए टॉप 20 में भी कहीं नहीं हैं।

अडानी ने पिछले साल 44 अरब डॉलर की कमाई की थी, लेकिन पिछले पांच दिनों में वह इससे ज्यादा रकम गंवा चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी अब तक 48.5 अरब डॉलर (करीब 39,61,72,49,25,000 रुपये) की नेटवर्थ गंवा चुके हैं।

इससे अडानी को एक ही दिन में 12.5 अरब डॉलर का फटका लगा था और उनकी नेटवर्थ 72.1 अरब डॉलर रह गई थी।

वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। इसी के साथ ही एशिया में भी उनकी बादशाहत छिन गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं।

कौन है पहले नंबर पर

साल 2023 की बात करें तो एलन मस्क ने अब तक 36.5 अरब डॉलर की कमाई की है। कमाई के मामले में पहले नंबर पर हैं।

बनॉर्ड अर्नाल्ट 30.7 अरब डॉलर और जेफ बेजोस 29.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ बढ़ा चुके हैं।

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति भी 24.1 अरब डॉलर पिछले एक महीने में बढ़ी है। बनॉर्ड अर्नाल्ट अब अमीरों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

हालांकि फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी को नेटवर्थ के मामले में 17वें स्थान पर दिखाया गया है। इस सूची के अनुसार गौतम अडानी की नेटवर्थ 64.2 बिलियन डॉलर बताई गई है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !