अब मेरठ की महापंचायत में गरजेंगी प्रियंका

मेरठ रीजनअब मेरठ की महापंचायत में गरजेंगी प्रियंका

Date:


अब मेरठ की महापंचायत में गरजेंगी प्रियंका

रिपोर्ट-मशाहिद अब्बास
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ने इनदिनों उत्तर प्रदेश में डेरा डाल रखा है। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हर मंच से तीखा हमला बोल रही प्रियंका गांधी 7 मार्च को मेरठ पहुंच रही हैं। मेरठ जिले के कैली गांव में प्रस्तावित किसान महापंचायत में वह हिस्सा लेंगी। इससे पहले यह किसान महापंचायत 6 मार्च को होनी थी लेकिन उस दिन प्रियंका गांधी के न आ पाने के कारण अब इसको एक दिन आगे कर दिया गया है। मेरठ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जैसे ही पार्टी हाईकमान से प्रियंका गांधी के दौरे की खबर मिली तो पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं का कैली गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ अलर्ट हो गया है और तमाम तरह के सुरक्षा इंतज़ामों में जुट गया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने प्रियंका गांधी के किसान महापंचायत में शामिल होने को लेकर बयान जारी किया और कहा कि प्रियंका गांधी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद किसानों के साथ जुड़ी रहना चाहती हैं इसीलिए वह व्यस्त कार्यक्रम के बाद भी किसानों की महापंचायत में शामिल होने जा रही हैं। प्रियंका गांधी यहां नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी व केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगी। मेरठ शहर के जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के तमाम शहरी कार्यकर्ता कैली गांव में ही डट कर तैयारियों को परख रहे हैं और महापंचायत में अधिक भीड़ जुटाने के लिए तमाम तरह की रणनीतियां बना रहे हैं।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी पिछले काफी अरसे से सत्ता से दूर है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी वापसी की राह खोज रही है और इसकी ज़िम्मेदारी खुद प्रियंका गांधी ने अपने कंधों पर उठा रखी है। प्रियंका गांधी पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। प्रियंका गांधी किसानों के साथ पुरजोर तरीके से खड़ी हुई हैं और केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए नज़र आ रही हैं।

इससे पहले भी वह किसान महापंचायत का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में मथुरा जिले में किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला था, जहां वह बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्री-कृष्ण के दर्शन को भी पहुंची थी और अपने संबोधन की शुरूआत बांके बिहारी की जय के नारे के साथ की थी। माना जा रहा है कि मेरठ की किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी नए कृषि कानून के विरोध के साथ पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर भी केंद्र सरकार को घेरेंगी और साथ ही वह प्रदेश की योगी सरकार पर भी अपने तीखे वार करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...