अनेक जीवन बचा सकता है आपके द्वारा किया रक्तदान

मेरठ रीजनअनेक जीवन बचा सकता है आपके द्वारा किया रक्तदान

Date:


अनेक जीवन बचा सकता है आपके द्वारा किया रक्तदान

  • देवनागरी महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रक्तदान का महत्व बताया

मेरठ। रक्तदान महादान, रक्तदान ही जीवन है के नारों के साथ रैली निकाल देवनागरी महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने नुक्क्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। आपका रक्त अनेक जीवन बचा सकता है का संदेश देकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।

आज मंगलवार को महाविद्यालय मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन प्राथमिक विद्यालय लखवाया (रसूलपुर) में प्रातः के समय सभी छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। उसके बाद सभी स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान के विषय पर रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान महादान, रक्तदान ही जीवनदान है का संदेश छात्र-छात्राओं ने दिया। इस कार्यक्रम में आकांक्षा, प्राची टांक, शिवानी, ऋतिक सिंह, सुभान पठान, प्राची, शिवानी, सलौनी, रछपाल कुमार, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रेस प्रवक्ता डाॅ मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लखवाया में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से वृक्षारोपण भी किया गया, प्राथमिक विद्यालय लखवाया में सभी स्वयंसेवक द्वारा छात्रों में पेंसिल, रबड़, काॅपी, बिस्कुट बांटें गये। उपहार पाकर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। सभी बच्चों को कोरोनावायरस से बचने के तरीके बताए गए। उसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...