नॉर्थ-ईस्ट का लगभग हर राज्य अपनी लोक-संस्कृति के लिए सिर्फ भारत में भी नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी बेहद फेमस है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा या फिर मेघालय राज्य की खूबसूरती को निहारने के लिए कुछ अधिक ही संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
वैसे आने वाले दिनों में मेघालय में चुनाव भी होने वाला है। ऐसे में कई लोग इस राज्य को एक्सप्लोर कर सकते है।
लेकिन यहां एक ऐसी जगह है जो की किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह का नाम 'मेंदी पथार' है।
मेंदी पथार में मौजूद कुछ अद्भुत जगहे है जहां आपको एक बार घूमना चाहिए।
शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह जगह खूबसूरत वादियों के लिए पूरे नॉर्थ-ईस्ट में फेमस है। लैटलम वैली की सादगी और शांत वातावरण किसी भी सैलानी को दीवाना बना सकता है। यहां आप ट्रैकिंग के अलवा अन्य कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
छोटे-छोटे पहाड़ों की श्रंखला इस जगह के साथ-साथ पूरे मेघालय की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। ये ऊंचे-ऊंचे पर्वत, घास के मैदान और घने पेड़ों के लिए भी बहुत लोकप्रिय स्थान है।
मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद यह बस्ती एक आदिवासी बस्ती है। कहा जाता है कि अगर किसी को मेघालय की पारंपरिक संस्कृति देखना हो तो फिर यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
मेंदी पथार में मेंदी पथार रेलवे स्टेशन है। ऐसे में आप नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी शहर से ट्रेन द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।