हैंडपंप से पानी भरने को लेकर शामली में संघर्ष, आठ घायल

मेरठ रीजनहैंडपंप से पानी भरने को लेकर शामली में संघर्ष, आठ घायल

Date:


हैंडपंप से पानी भरने को लेकर शामली में संघर्ष, आठ घायल

शामली: मामूली बात पर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दो समूह के बीच हुए पथराव में तीन महिलाओं सहित आठ लोग ज़ख़्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के चडाव गांव में बृहस्पतिवार को हुई।

मामले में सात लोगों मनोज, अजय, प्रवेश, रोहित, संजीव, अमित और रविंदर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों समूह के बीच पुरानी दुश्मनी थी और बृहस्पतिवार को संजीव के अजय की पत्नी रीना को हैंडपंप से पानी भरने से रोकने के बाद झगड़ा शुरू हुआ।

थाना अधिकारी रोजंत त्यागी ने बताया कि दोनों के बीच बहस हिंसा में बदल गई और दूसरे लोग भी इसमें शामिल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच, एहतियाती तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...