कोरोना के नाम पर किसानों को डरा रही सरकारः राकेश टिकैत

मेरठ रीजनकोरोना के नाम पर किसानों को डरा रही सरकारः राकेश टिकैत

Date:


कोरोना के नाम पर किसानों को डरा रही सरकारः राकेश टिकैत

  • कहा, आंदोलन शाहीन बाग नहीं है जो कोविड के नाम पर डराने से खत्म हो जाएगा

सहारनपुर। किसानों का आंदोलन शाहीन बाग नहीं है जो कोरोना के नाम से डराने से खत्म हो जायेगा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने आए भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा, सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस न लिये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

शहीद भगत सिंह के भतीजे चरणजीत की बेटी की मंगलवार को शादी होने के बाद बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उसे आशीर्वाद देने पहुुंचे थे। भगत सिंह आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने सरकार पर कोरोना के नाम पर डराने का आरोप लगाया। सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा, अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों का आंदोलन शाहीन बाग नहीं है जो कोविड के नाम से खत्म हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस न लिये जाने तक देश के सभी राज्यों में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों को कमजोर न आंके। आंदोलन देश भर में फैल रहा है और किसानों की एकता के सामने मजबूर होकर सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कानून को वापस नहीं लेगी तो वह उम्र भर आंदोलन करने को तैयार हैं।

राकेश टिकैत का कार्यक्रम सहारनपुर के बाद हिमाचल में जाकर किसानों को संबोधित करने का है। भाकियू प्रवक्ता ने बताया कि चार दिन बाद उन्हें बिहार में अनेक कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए आंदोलन की रणनीति तय करनी है। उन्होंने कहा कि देश भर का किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ है और इन कानूनों के वापस न लिये जाने तक आंदोलन थमने वाला नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...