धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है, इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ खरीदारी का भी विशेष महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं के विषय में बताया गया है, जिन्हें बसंत पंचमी पर्व के दिन खरीदने से विशेष लाभ मिलता है।
इस दिन देवी सरस्वती की नई तस्वीर या प्रतिमा घर लेकर आएं और ईशान कोन में स्थपित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
संगीत अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को छोटा वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी, मंजीरा, तुम्बी इत्यादि को घर लेकर आना चाहिए और सर्वप्रथम इन्हें मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करना चाहिए।
बसंत पंचमी के दिन मोरपंखी पौधा अवश्य लाएं और इसे पूर्व दिशा में रख दें। मोरपंखी पौधा मां सरस्वती का प्रिय है और इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का तिलक हुआ था। इसलिए इस विशेष दिन पर विवाह संबंधित सामग्री लाने से विशेष लाभ मिलता है।