डिजिलॉकर एक ऑनलाइन व्यवस्था है यानि आप अपने जरूरी दस्तावेज कागज के रूप में रखने की जगह सॉफ्टकॉपी के रूप में संभाल कर रख सकते हैं। इस लॉकर का इस्तेमाल करना बेहद आसान और सुविधाजनक है।
आप अपनी गाड़ी की आरसी भी इस ऐप के जरिए संभाल कर रख सकते हैं, ताकि जरूरत के समय कागजी आर सी के लिए परेशान ना होना पड़े।
लेकिन DigiLocker में आरसी (Registration Certificate) को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आईये जानते है।
डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आपको DigiLocker के इस्तेमाल के लिए एक अकाउंट बनाना जरूरी होता है। अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से स्मार्टफोन में DigiLocker ऐप डाउनलॉड करना होगा। ऐप डाउनलॉड करने के बाद होम पेज पर ‘sign up' ऑप्शन पर टैप करना होगा।
यहां अकाउंट बनाने के लिए आधार कार्ड में दर्ज नाम, डेथ ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और ईमेल अकाउंट की सही जानकारी दर्ज करनी होगी। इस तरह सारी जानकारियों के बाद आपका अकाउंट बन जाता है।
आधार कार्ड और सिक्योरिटी पिन की साझा कर सबसे पहले अकाउंट Sign in करना होगा। होम पेज पर ‘Issued Documents’ के ऑप्शन पर टैप करना होगा। ‘Get More Issued Documents’ पर जाना होगा। इसके बाद भारत सरकार का मंत्रालय Ministry of Road and Transport सेलेक्ट करना होगा।
vehicle registration number और chassis number को दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘Get Document’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Issued Documents पर वापिस आना होगा, जहां RC book डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। इसे आप PDF format में डाउनलोड कर जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।