मौसम कोई भी हो कचौड़ी खाने का मजा ही कुछ अलग है, लेकिन कई बार घर पर बनाते समय वे खस्ता नहीं बन पाती।
इसके कारण सारा मजा खरब हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप खस्ता कचौड़ी बना सकते है वो भी सिर्फ 3 चीजों से।
जब भी आप कचौड़ी का आटा गूंथे को इसमें देसी घी मिला लें। आटे में घी डालने से कचौड़ी काफी सख्त बनती है। घी को डालकर आटे को अच्छी तरह से मसलें। इससे डल्ले नहीं बनेंगे और कचौड़ी बनाने में आसानी भी होगी।
खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए ईनो काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें ऐसे कण पाए जाते हैं जो आटे को फुलाने का काम करते हैं और कचौड़ी को सख्त बनाने से रोकते हैं। एक पैकेट ईनो आटे में डाल सकती हैं और फिर गर्म पानी से आटा गूंथ लें।
पिसी हुई दाल को आटा गूंथते वक्त डाल दें। इससे न सिर्फ कचौड़ी स्वादिष्ट बनेगी बल्कि काफी टाइम तक खस्ता भी रहती हैं। उड़द की दाल, चने की दाल या मूंग की दाल का इस्तेमाल करे। पहले दाल को पीस लें और आटे में डालकर गर्म पानी से आटा गूंथ लें।