लूज मोशन के लिए बेस्ट है ये घरेलू उपाय!

दस्त की समस्या किसी को भी परेशान कर सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कमजोरी का एहसास होता रहता है। ऐसे में आप कुछ  घरेलू उपाय अपनाकर देखे।

दही

दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी रखने के साथ-साथ बैड बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। ये बैक्टीरिया दस्त की वजह बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं।

नमक और चीनी का घोल

आप पानी को उबाल लें, जिससे किसी भी तरह के दूसरे इंफेक्शन का खतरा न रहे, हल्का ठंडा होने पर उसमें चीनी और नमक की बराबर मात्रा मिलाएं और पी लें।

जीरा पानी

लूज मोशन पर कंट्रोल करने में जीरे पानी पीने से सबसे जल्द लाभ मिलता है। एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने पर इस पिएं और फिर देखें इसका असर।

केला

केले में मौजूद पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को मेंनटेन करने का काम करता है। लूज मोशन होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को केले के सेवन से दूर किया जा सकता है।

अदरक

अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुणों पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया से राहत दिलाता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!