मेरठ में मिले 910 नये कोरोना मरीज, 4 की मौत

मेरठ रीजनमेरठ में मिले 910 नये कोरोना मरीज, 4 की मौत

Date:


मेरठ में मिले 910 नये कोरोना मरीज, 4 की मौत

जिले में 5037 हो गये हैं कोरोना एक्टिव केस
अब सोमवार को सभी बाजारों में रहेगी साप्ताहिक बंदी

मेरठ। महानगर में कोरोना के मरीजों की संख्या बेहद तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। लोगों में दहशत का माहौल है तो प्रशासन चिंताजनक स्थिति में है। हालात यह हैं कि लोगों को उपचार के लिये अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल पा रही है। लोग बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं।

जनपद मेरठ में सोमवार को 910 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29022 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 5037 हो गये हैं। आज 195 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 23524 हो गया है। वहीं आज 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 461 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

वहीं मेरठ डीएम के. बालाजी ने तत्काल प्रभाव से मेरठ के सभी बाजारों में केवल सोमवार को साप्ताहिक बन्दी रखने के आदेश जारी किया हैं। डीएम ने अलग-अलग दिनों में अलग-अलग बाजारो में होने वाली साप्ताहिक बन्दी को खत्म कर दिया है। इस प्रकार देखा जाये तो बाजारों के लिये शनिवार शाम से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चलने वाला लाॅकडाउन अब मंगलवार को जाकर समाप्त होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related