केले की चाय के हैं अद्भुत फायदे!

'केले की चाय' यह एक ऐसा अद्भुत पेय है जो आपके समग्र स्वास्थ्य में कई तरह से सुधार ला सकता है।

केले की चाय में मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा, पोटेशियम और विटामिन बी6 जैसे पानी में घुलनशील पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन, हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा (इम्यूनिटी) समेत अन्य फायदे पहुंचाने में मदद करता है।

एक केले को गर्म पानी में उबालें और बचे हुए तरल को दूध में मिलाकर या फिर काली चाय के साथ मिलाकर पिएं।

केले की चाय

अगर चाय को छिलके से बनाया जाए तो इसे केले के छिलके वाली चाय कहा जाता है। बहुत से लोग इसकी हाई फाइबर कंटेंट के कारण छिलका निकाल देते हैं।

केले के चाय फायदे

दिल

इसमें कैटेचिन होता है, एक एंटीऑक्सिडेंट जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। इसमें चीनी की मात्रा कम होती है और यह मीठे खाद्य पदार्थों का एक स्वस्थ विकल्प है।

वजन

इसमें मौजूद उच्च फाइबर की मात्रा के कारण केले की चाय वजन कम करने में मदद कर सकती है।

हड्डियां

इसमें मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी रोक सकता है।

नींद

केले की चाय आपको नींद को अच्छी करती है और नर्वस सिस्टम को शांत करने में भी बहुत फायदेमंद होती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !