Nepal plane crash: लापता लोगों की तलाश के लिए सेना का अभियान जारी, नेपाल में आज राष्ट्रीय शोक

इंटरनेशनलNepal plane crash: लापता लोगों की तलाश के लिए सेना का अभियान...

Date:

काठमांडु। रविवार को नेपाल के पोखरा विमान दुर्घटना में अब तक 70 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। विमान में पांच भारतीय शामिल थे। अभी तक चार भारतीयों के शव बरामद नहीं हुए हैं। इनकी खोज आज सुबह से फिर शुरू कर दी गई है। सेना ने बयान जारी कर कहा कि अभी तक सर्च अभियान में कोई जिंदा नहीं मिला है। हादसे को लेकर पायलट और विमान दुर्घटना जांच विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्घटना का कारण विमान का गलत संचालन, विमान प्रणाली में खराबी या पायलट की थकान भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद चलेगा। विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।


सेती नदी के तट पर हुई दुर्घटना

यति एयरलाइंस के 72 सीटर विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी थी। विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे। यूपी के 5 भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर और संजय जायसवाल के रूप में हुई। 5 भारतीयों में से चार पोखरा के पर्यटक केंद्र में पैराग्लाइडिंग की योजना बना रहे थे। स्थानीय निवासी ने इस बारे में इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी और विदेशमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना के बारे में पता चला, यह बहुत दुखद घटना है। जिसमें भारतीय नागरिकों सहित लोगों की जान गई है। दुख की घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक परिवारों के साथ हैं। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुन गहरा दुख हुआ है। हम सब की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...