मेरठ में नहीं कम हो रहा कोरोना का कहर

मेरठ रीजनमेरठ में नहीं कम हो रहा कोरोना का कहर

Date:


मेरठ में नहीं कम हो रहा कोरोना का कहर

रविवार को मिले 992 नये कोरोना संक्रमित, 9 की मौत

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले में 992 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज कोरोना संक्रमण के कारण 9 लोगों को जान गंवानी पड़ी। वर्तमान में 5061 लोग होम आईसोलेशन में हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 12981 हो गयी है। आज 1254 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

शहर के नामचीन खेल कारोबारी और बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। सुधीर महाजन के छोटे भाई व कारोबार में उनके सहयोगी राकेश महाजन ने बताया शनिवार रात लगभग ढाई बजे अस्पताल में इलाज के दौरान ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में बड़े भाई का निधन हो गया। वहीं ग्राम कसेरू बक्सर मवाना रोड के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता व अधिवक्ता नवीन बैंसला (35 वर्ष) का कोरोना के कारण निधन हो गया। मेरठ मंडल में तैनात उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार का भी रविवार सुबह निधन हो गया।

मेरठ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और नामचीन लोगों की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं लोगों को आशंका है कि पंचायत चुनाव के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। यह आशंका लोगों को खौफ में डाले हुए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related