दो दिन राहत के बाद मेरठ पर कोरोना फिर से हावी

मेरठ रीजनदो दिन राहत के बाद मेरठ पर कोरोना फिर से हावी

Date:


दो दिन राहत के बाद मेरठ पर कोरोना फिर से हावी

बुधवार को जिले में मिले 1498 नये कोरोना मरीज
कोरोना के कारण 11 लोगों की हो गयी मौत

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद आज बुधवार को कोरोना का कोप फिर से मेरठ पर बरस गया। आज जिले में 1498 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को कोरोना ने 11 लोगों की जिदंगियां छीन ली हैं। कोरोना को रोकने के लिये लगाया गया लाॅकडाउन भी अब तक तो बेमानी साबित हो रहा है। देखना होगा कि 10 मई तक बढ़ाये गये लाॅकडाउन से कोरोना की रफ्तार में कितनी कमी आती है।

बुधवार को मेरठ में 6826 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 1498 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये हैं। आज कोरोना के कारण 11 लोगों की मौत हो गयी। जिले में अब एक्टिव केस 13171 हो गये हैं। 1897 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 4597 लोग होम आईसोलेशन में हैं। वहीं 1062 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

गांवों में चला अभियान, 35 कोरोना संक्रमित मिले

पंचायत चुनाव निपटने के बाद गांवों में अभियान चला कर कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा रही है। बुधवार को आशा कार्यकर्ता, एनएएम और चिकित्सकों की मदद से सदर, मवाना और सरधना तहसील क्षेत्र के गांवों में अभियान चलाया गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 26088 घरों का सर्वे किया गया और 1093 बीमार मिले है। 299 लोगों की कोरोना जांच में 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 193 लोगों को कोरोना के लक्षण मिलने पर होम आइसोलेट किया गया है। वहीं 55 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए किट दी गई। मवाना सीएचसी पर मंगलवार को 80 लोगों की सैंपलिग की गई थी। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में नगर में 15 लोग और संक्रमित निकले हैं। वहीं परीक्षितगढ़ में बुखार से एक दिन में तीन लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...