मिलेगी राहत, मेरठ में ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी

मेरठ रीजनमिलेगी राहत, मेरठ में ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी

Date:


मिलेगी राहत, मेरठ में ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी होम डिलेवरी

कोरोना के होम आइसोलेटेड मरीजों को मिलेगी राहत
मंडलायुक्त ने कहा, सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ एस्मा के तहत होगी कार्रवाई

मेरठ। जनपद में ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी आने का एक कारण लोगों द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करना है। लोग बिना जरूरत के अपने घरों में ऑक्सीजन सिलेंडर को रखे हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जायेगी। वहीं गाजियाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी ऑक्सीजन की होम डिलीवरी शुरू की जायेगी।

मेरठ में अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं जिनमें ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना संक्रमित की मौत होने की बात सामने आती है। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घरों में रहने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करना मरीजों के परिवारजनों तथा प्रशासन के लिये मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर पर ऑक्सीजन की होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया है। यह प्रक्रिया गाजियाबाद जिले में शुरू की जा चुकी है और जल्द ही मेरठ में भी यह सेवा शुरू कर दी जायेगी। जनपद के इंटीग्रेटेड कंट्रोल पर फोन कर ऑक्सीजन की होम डिलिवरी की जानकारी ली जा सकती है। इस सुविधा से जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा सकेगी और जमाखोरी पर भी रोक लगेगी।

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में अनेक लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बिना जरूरत के अपने घरों में ऑक्सीजन सिलेंडर जमा करके रखे हुए हैं।ऐसे लोगों के बारे में पता किया जायेगा और जमाखोरी करने वालों पर एस्मा और डिजाजस्टर मैनेजमेंट की धाराओं में कार्रवाई होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की के जिन लोगों के पास ऑक्सीजन सिलेंडर हैं और उन्हें फिलहाल जरूरत नहीं है वे उन्हें या तो किसी जरूरतमंद को दे दें या फिर जिलाधिकारी और कमिश्नर कार्यालय में जमा करा दें। जरूरत पड़ने पर उन्हें दो घंटे के भीतर सिलेंडर वापस उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कोरोना मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल किट मिलने में होने वाली देरी को समाप्त करने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सीएचसी, पीएचसी, आयुर्वेदिक अस्पताल, उपकेंद्रों पर मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस की गाड़ी डायल 112 नंबर में भी मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related