सर्दी में बथुआ के साग में नमक मिलाकर खाने से पेट दर्द, कब्ज, उल्टी आदि समस्या से निजात मिलता है। पेट में कीड़ों की शिकायत भी दूर होती है।
जिन महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें बथुआ के साग का सेवन करना चाहिए।
बथुए का सेवन खून साफ करने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए बथुआ में नीम की पत्तियां मिलाकर सेवन करें।
बथुआ का सूप या जूस नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से मुंहासे, फोड़े, दाद, खुजली आदि की शिकायत को दूर कर सकते हैं।