श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज रफ्तार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए है।
बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि बुमराह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बता दें की बुमराह को 5 महीने बाद टीम में वापस लिया गया था, लेकिन चोट से पूरी तरह ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें फिर टीम से बाहर कर दिया गया है।
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 27 दिसंबर को जब टीम का ऐलान हुआ था तो उस वक्त बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन 3 जनवरी को चयनकर्ताओं ने बुमराह को फिट बताते हुए उन्हें टीम में शामिल कर लिया था।
लेकिन अब फिर बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि बुमराह अभी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं, इसलिए उन्हें सीरीज से बाहर किया जा रहा है।
रविवार को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए गुवाहटी पहुंची तो बुमराह टीम के साथ नहीं थे और अब बोर्ड की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे।
जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान पीठ में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।