गांव में बेखौफ घुम रहे कोरोना संक्रमित, ग्रामीण आशंकित

मेरठ रीजनगांव में बेखौफ घुम रहे कोरोना संक्रमित, ग्रामीण आशंकित

Date:


गांव में बेखौफ घुम रहे कोरोना संक्रमित, ग्रामीण आशंकित

गांव सकौती में होम आइसोलेट संक्रमितों की सड़कों पर आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत

मेरठ। जिला मेरठ के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग भी इन संक्रमितों को गांव में ही होम आइसोलेट होेने के लिये कह रहा है। मगर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनसे और लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसा ही प्रकरण मेरठ के गांव सकौती में सामने आया है जहां होम आइसोलेट किये गये कोरोना संक्रमित खुलेआम घरोें से बाहर घुम रहे हैं। ऐसे में अन्य ग्रामीणों को खुद के संक्रमित होने का अंदेशा सता रहा है।

जिले के ब्लाॅक सरधना के गांव सकौती में लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का मिलना जारी है और आज 12 मरीज पाॅजिटिव पाए गए। लेकिन कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बावजूद कोरोना संक्रमित खुलेआम घर से बाहर घूम रहे हैं। इन मरीजों के दूसरे लोगोें के संपर्क में आने से अन्य ग्रामीणों में भी संक्रमण फैलने की आशंका लोगोें को डरा रही है। सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन न कर बेखौफ घूम रहे कोरोना पाॅजिटिव मरीजों ग्रामीण चिंतित हैं। जहां ग्रामीण इलाकों में कोरोना ने भयंकर रूप ले रखा वही लोग अपनी लापरवाही से भी बाज नही आ रहे हैं। स्वास्थ विभाग की टीम लगातार प्रधान पति से सम्पर्क बनाये हुए है और कोरोना संक्रमितों की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश के बावजूद खुलेआम घुम रहे कोरोना संक्रमितों पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

स्वास्थ विभाग को ऐसे संक्रमितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करना चाहिये। कोरोना संक्रमित के पास-पड़ोस में रहने वालों को मरीज के बारे में जानकारी दी जाये ताकि वह खुद को कोरोना मरीज से दूर रख सके। जानकारी होने पर ग्रामीण कोरोना संक्रमित की गतिविधियों पर निगाह रखते हुए स्वास्थ विभाग को सूचित भी कर सकेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...