Big Bash League इतिहास के ‘5 Highest Run Chase’

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में गुरुवार को एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने तीन गेंद शेष रहते 230 रन के लक्ष्य को कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आइए जानते हैं बीबीएल के इतिहास में टॉप पांच सबसे बड़े रन चेज के बारे में।

1. बिग बैश लीग में इस साल एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट नुकसान पर तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह बिग बैश लीग इतिहास का अबतक का बड़ा रन चेज है।

2. बिग बैश 2017 के सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स ने चार विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हेरिकेंस ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

3. साल 2013 में होबार्ट हेरिकेंस ने ब्रिस्बेन हीट को मात दी थी। ब्रिस्बेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे।

4. होबार्ट हरिकेन्‍स ने 2015 में ब्रिस्‍बेन हीट को एक ओवर और 6 विकेट शेष रहते हुए 6 विकेट की जीत दर्ज की। ब्रिस्‍बेन हीट ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए।

5. साल 2018 में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर के 89 रन की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर बनाया।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !