Hot Air Balloon Ride का लेना चाहते है मजा तो ये है बेस्ट जगहे!

ट्रेवलHot Air Balloon Ride का लेना चाहते है मजा तो ये है...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपको एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद है ? अगर हाँ तो Hot Air Balloon Ride का मजा जरूर ले। भारत में कई ऐसी जगहे है जहां आप इसका बेहतरीन लुत्फ़ उठा सकते है।

आज हम आपको इस बेहतरीन एडवेंचर के बारे में बातएंगे, यहां तक की आपको इसके टिकट के बारे में भी जानकारी जरूर देंगे।

Hot Air Balloon Ride India

बता दे, इस राइड का मजा पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग, ट्रैकिंग और स्नो राइड जैसा ही होता है। दूर – दूर से लोग इसका मज़ा लेने आते है।

राजस्थान

Hot Air Balloon Ride

राजस्थान बेहद ही खूबसूरत जगह है, हर कोई यहां एक बार घूमना जरूर चाहता है। यहां सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशी भी सैर के लिए आते है। खासकर पिंक सिटी के नाम से लोकप्रिय जयपुर एक खास जगह है, ये Hot Air Balloon Ride के लिए भी जानी जाती है। बता दे, टिकट बच्चों के लिए लगभग 3-4 हज़ार और बड़े लोगों के लिए 5-6 हज़ार रुपये होता है।

Hot Air Balloon Ride के अलावा अलंकृत महलों, ऐतिहासिक किलों, झीलों और पारंपरिक व्यंजनों का भी आप मजा ले सकते है।

महाराष्ट्र

Hot Air Balloon Ride

महाराष्ट्र भी एक खूबसूरत राज्य है, यहां Hot Air Balloon Ride के अलावा पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते है। Hot Air Balloon Ride के लिए आपको महाराष्ट्र के लोनावाला शहर जाना होगा, जिसके लिए टिकट बच्चों के लिए लगभग 2-3 हज़ार और बड़े लोगों के लिए लगभग 3-4 हज़ार रुपये है।

इसके अलावा, गुफाओं, झीलों और हरियाली के बीच घूमने का भी मजा आप ले सकते है।

कर्नाटक

Hot Air Balloon Ride

दक्षिण-भारत बेहद ही खूबसूरत जगह है, उसी में से एक राज्य है कर्नाटक। यहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है, अगर आप यहां Hot Air Balloon Ride का मजा लेना चाहते है तो कर्नाटक का हम्पी शहर जाएं। बता दे , टिकट बच्चों के लिए लगभग 2-3 हज़ार और बड़े लोगों के लिए लगभग 3-4 हज़ार रुपये है।

इसके अलावा, श्री विरूपाक्ष मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर और महानवमी डिब्बा जैसी जगहों पर भी आप घूम सकते है।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...